Monday, 28 March 2016
बदलाव
Saturday, 26 March 2016
Love (part 1)
मुझे पता कब चलता है कि मुझे प्यार होगया।मुझे तब लगता है महसूस होता है क़ि मेरे अंदर कुछ है मुझमें कुछ है जो मुझे अलग सा अहसास कराता है मेरे अंदर एक नयी ऊर्जा का जन्म होता है जो हर पल ख़ुशी का माहौल बनाये रखती है जो मुझे थकने नहीं देती ,मायूस और निराश भी होने नहीं देती। जो मुझे हर पल मुझमे एक नयी जिंदगी का एहसास दिलाती है और जिंदगी को कई नयी दिशाएँ दिखाती है।राहें तो बहुत सारी होती है और उस पल और भी नयी राहें निकल आती हैं चुनना हमें होता है ये मालूम रखते हुए कि कुछ इस पल की भी निशानी हैं समय हमेशा सफलता के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है प्यार तो उस बीच बस हो जाता है।हर उस राह को जो प्यार जज़्बात और सफलता के बीच की लक्ष्मण रेखा है संभलकर पार करना पड़ता है ताकि किसी की भी गरिमा को ठेस न पहुँचे। प्यार तो एक लकीर की तरह होता है जो मिटती और बनती रहती है ये अच्छा या बुरा नहीं होता और सुख - दुःख का हिसाब इसमें नहीं होता। हाँ , उतार चढाव इसमें भी जरूर होते हैं लेकिन ये पूरी तरह से प्राकृतिक होता है बनावट की मिलावट इसमें नहीं होती और न ही होनी चाहिए।प्यार में हम खुद से बातें शुरू कर देते हैं हमारे अंदर की सारी बातें निकल कर हमसे बोलने लगती हैं हमारे साथ हंसीं मजाक करने लगती हैं। भूख प्यास कब लगती है और कब बुझ जाती है पता ही नहीं चलता और नींद रातों को कब आती है और कब चली जाती है सुध ही नहीं रहती। दिमाग़ क्या सोच रहा है क्या दिल कर रहा है क्या मन समझ रहा है दिल दिमाग में अंतर ही नहीं नजर आता। लगता है जैसे की दोनों एक होगये हों और जब प्यार पास हो तो लगता है जैसे मुझमें कुछ नहीं है सिर्फ धड़कन है जो महसूस होती है साँस हल्की- भारी होती है और भाव सिर्फ प्यार का होता है उस लम्हा मालूम न होता है कि functioning क्या है body की, मुँह से निकला हर लफ़्ज़ सही गलत की परवाह नहीं करता उन लम्हों में , उसकी फितरत तो बस मुँह से निकल जाने की होती है बातें शुरू करने और खूब बतियानें की होती है सिर्फ एक दूसरे का हाल मालूम करने और दिल बहलाने की होती है।खरीद नहीं सकता कोई इन लम्हों को और बयाँ कर सके तो उसे झील की गहराई तक उतर कर फिर से चढ़ना और ऊपर तक आना पड़ता है अहंकार शून्य होजाना पड़ता है। प्यार होना आसान हो पर मुश्किल इसे समझना और मुश्किल समझकर समझाना होता होता है।
Sunday, 20 March 2016
True love एक सच्चा प्यार
दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज , सबसे अमोल (priceless) उपहार (gift ) है ये प्यार! अगर कभी इसके दर्जे की बात आई तो मैं इसे समुद्र मंथन से निकले उस अमृत का दर्जा दूँगा जिसको पा लेने का एहसास बहुत खास और सबसे हटकर होता है जिसका मुकाबला दुनिया की कोई चीज़ नहीं कर सकती । अगर दुनिया बंधी हुई है तो सिर्फ इसी प्यार की डोर पर ,अगर कोई माँ अपने बच्चे से ही प्यार न करे तो इस दुनिया का खड़ा रह पाना बड़ा मुश्किल है
सच्चा प्यार एक आंतरिक ख़ुशी और अंतः भावना का प्रतीक है।ये किसी के प्रति भी हो सकता है चाहे वो मनुष्य हो या फिर दुनिया में कुछ और, या फिर दुनिया से परे कुछ।
Friday, 26 February 2016
साया
मैं कोई परिछायीं नहीं हूँ कि जो सूरज का रुख बदलते ही अपनी पहचान बदल ले।
मैं एक शख्शियत हूँ जो दिल के बदलावों में बदलाव ला सकता है मन के बदलावों में नहीं।
जो ऐसे नहीं बहेगा जैसे पानी मिट्टी में बह जाता है। और न ही ऐसे रुकेगा जैसे जल सरोवर में रुक जाता है।इसे तो बहना है नदी की तरह जो छल-छल करती हुयी अपनी मंज़िल को निकल जाती है, जो रोके से भी जल्दी रूकती नहीं है कहीं न कहीं से अपना रास्ता बना ही लेती है।इसे बढ़ना है उस आग की तरह जो जंगल में लग जाती है।रहना है उस रेगिस्तान की तरह जिसकी रेत बड़ी से बड़ी चीज़ उड़ा ले जाती है और वज़ूद तक मिटा जाती है। बरसना है उस बादल की तरह जिसकी वर्षा सुख दुःख का एहसास दिलाती है।जीना है उस इंसान की तरह जिसके मन मंदिर में सिर्फ प्यार , हमदर्दी और इंसानियत पायी जाती है।
Saturday, 13 February 2016
Art
Art is ur mind. How it works. It's simple. It's just about a move on paper. What u suppose to do and where u suppose to go. Whatever u draw in piece of paper u r able to turn it in meaningful sense. Your feelings ur quick and flexible decision makes u an artist. How can u step forward, how can u rotate, break n bind the things easily n quickly and howz ur imagination that's all about how better u r. It doesn't matter how I speak but it's always matters what was the purpose behind that. My performance is art of my life. May God help me in my duty, in my creation, in my life and in the art of desire.
